हापुड़, अप्रैल 4 -- दिल्ली-मुरादाबाद रेलमार्ग पर स्थित कुचेसर रोड-सिंभावली के बीच स्थित फाटक संख्या-62सी को छह दिन के लिए बंद किया जाएगा। यहां पर रेलवे द्वारा आपातकालीन मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस मार्ग से निकलने वाले लोगों को इस फाटक के बंद होने से काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य ने बताया कि छह अप्रैल की सुबह आठ बजे से फाटक संख्या-62सी पर आपातकालीन मरम्मत कार्य किया जाना है। इसलिए इस फाटक से गुजरने वाले वाहन सवारों के लिए यह फाटक 11 अप्रैल की रात आठ बजे तक बंद रखा जाएगा। इस फाटक से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए रेलवे के समपार संख्या-61सी गांव शकरपुर से निकल सकते हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक, संबंधित थाना और आरपीएफ के अधिकारियों के साथ-साथ स्टेशन अधीक्षक कुचेसर रोड चौपला, जीआरपी आदि को सूचना भे...