कानपुर, अप्रैल 9 -- मंगलपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा कल 11 अप्रैल 2026 को मंडलीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन कानपुर स्थित जीएसवीएम सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र द्विवेदी है। सम्मेलन में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी तथा उनके समाधान हेतु रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही वर्ष 2025 एवं 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों का सम्मान एवं स्वागत भी किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत मंडल के विभिन्न जनपदों में 11 अप्रैल को विशेष अवकाश घोषित किया गया है। जिला मंत्री जयराम बाबू ने बताया गया कि सम्मेलन के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे । इसमें मुख्य वक्ता के रूप में रामाशीष वरिष्ठ ...