मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरनगर। 11 अप्रैल को मेरठ रोड स्थित न्यूमैक्स सिटी में बॉलीवुड गायक सलमान अली अपनी गायिकी से श्रोताओं को सराबोर करेंगे। विभिन्न फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले सलमान अली का सूफियाना अंदाज पहली बार जिले के लोगों को मंत्रमुग्ध करेगा। रुड़की रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यक्रम के आयोजक अमित शर्मा और अभिषेक शर्मा ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सलमान अली का यह पहला बड़ा कार्यक्रम है। कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होगा, जिसके लिए भव्य मंच और अत्याधुनिक लाइट-साउंड की तैयारी पूरी कर ली है। आयोजकों ने बताया कि हाईप्रोफाइल इवेंट को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सलमान अली अपनी विशेष गायकी के लिए जाने जाते हैं, जिसे लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.