अलीगढ़, अप्रैल 9 -- अलीगढ़। बुधवार को सुरेंद्र नगर स्थित कार्यालय पर सैनी युवा जनक्रांति मोर्चा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिराव फुले के 199वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाली सातवीं विशाल एक संकल्प यात्रा रन फॉर ज्योतिराव फुले के संबंध में की गई। सभी से अपील की गई कि वो 11 अप्रैल को सुबह 8 बजे केशव वाटिका, नगला तिकोना रोड पहुंच कर यात्रा में शामिल हों। इस अवसर पर सचिन पहलवान भारत केसरी, अमित सैनी, डॉ. चेतन सैनी, बंटू सैनी, हेमंत सैनी एड., मुकेश सैनी, राहुल सैनी, राजू सैनी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...