सहरसा, अप्रैल 6 -- सहरसा, जन सुराज पार्टी की रविवार को पुरब बाजार राइस मिल स्थित जिला कार्यालय में बैठक हुई। प्रदेश महासचिव नवल किशोर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 11 अप्रैल को पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर जिला भ्रमण को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे ।वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में कुमार अमृत राज, सोहन झा, पप्पू कुमार अस्थाना, श्रवण कुमार, हरेन्द्र खां , सुमन ठाकुर, नुनु बाबु, बटेश्वर साह, नीरज कुमार, पारस कुमार सहित अन्य मौजूद ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...