कौशाम्बी, अप्रैल 15 -- मंझनपुर। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने अपहृत लड़कियों की बरामदगी के लिए थाना पुलिस पर शिकंजा कस दिया था। थाना प्रभारियों को अल्टीमेटम दिया था। जिसका परिणाम रहा कि रात-दिन एक करके पुलिस ने 11 लड़कियों को विभिन्न शहरों से बरामद कर आगे की कार्रवाई के लिए वन स्टाप सेंटर भेज दिया है।जिले के कई थानों से अचानक लड़कियां गायब हो गई थीं। कोई प्रेमी के साथ भागी तो कोई अपने घर से नकदी व जेवर लेकर गायब हुई थी। परिजनों ने केस दर्ज कराया पुलिस की परेशानी बढ़ गई। अपहरण के इस मामले को एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने गंभीरता से लिया। यह भी पढ़ें- नकदी लेकर रफूचक्कर हो गई युवती चुनौती मानते हुए उन्होंने इस मामले में थाना प्रभारियों से फीड बैक लेकर सवाल-जवाब शुरू कर दिया। एसपी चेतावनी भी देते रहे कि यदि लड़कियां नहीं बरामद हुई तो कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.