शामली, अप्रैल 12 -- रविवार को अंतिम यात्रा सेवा समूह एवं जय हिंद सामाजिक संस्था के तत्वावधान मे 11 अज्ञात शवों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर उनकी अस्थियां हरिद्वार विसर्जन के लिए रवाना की गईं। रविवार सुबह 7 बजे शहर के धीमानपुरा स्थित मुक्तिधाम श्मशान घाट के निकट से अस्थि कलश हरिद्वार ले जाए गए। इस दौरान पंडित सचिन शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक विधियां संपन्न कराईं। पदाधिकारी सभासद निशीकांत संगल ने बताया कि संस्था द्वारा कोरोना काल से लावारिश शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। तब से लेकर अब तक करीब 289 शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुुका है।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि लावारिस एवं अज्ञात शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर उनकी अस्थियों का विसर्जन कराना एक मानवीय सेवा है, जिसे संस्था लगातार निभा रही है। इस पुण्य कार्य...