11 अगस्त से ब्लॉकवार लगेंगे श्रम विभाग के मेगा कैंप
शाहजहांपुर, अगस्त 6 -- शाहजहांपुर। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और लघु व्यापारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए श्रम विभाग 11 अगस्त से जिलेभर में ब्लॉकवार मेगा कैंप लगाएगा। इन कैंपों में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना और प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के तहत पंजीकरण कराया जाएगा। साथ ही भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के राशन कार्ड, फैमिली आईडी और आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। डीएम के निर्देश पर आयोजित होने वाले इन कैंपों में यूपी लेबर चौक एप और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी रोजगार योजना का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अभियान की शुरुआत 11 अगस्त को भावलखेड़ा विकास खंड से होगी। इसके बाद जिले के सभी विकास खंडों और अंत में 8 व 9 अक्टूबर को डूडा कार्यालय शाहजहांपुर नगर में मेगा कैंप आयोजित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.