नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Navratri 2026 Date: शारदीय नवरात्रि का इंतजार कर रहे भक्तों के लिए इस साल पर्व की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी। रविवार को प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना के साथ नवरात्रि शुरू होंगे। नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। 19 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी और महानवमी दोनों का पर्व रहेगा। इसके अगले दिन 20 अक्टूबर को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप घर में कलश स्थापना या नवरात्रि व्रत की तैयारी कर रहे हैं, तो तारीख और पूजा के मुहूर्त की जानकारी पहले से रख लें।11 अक्टूबर से शुरू होंगे नवरात्र पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026, रविवार से होगी। इसी दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना होती है। भक्त घर और मंदिरों में पूज...