आदित्यपुर, जनवरी 22 -- जन वितरण प्रणाली दुकानदार संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा 11 सूत्री ज्ञापन -अबुआ बजट में दुकानदारों की लंबित समस्या को दूर करने की मांग गम्हरिया। जनवितरण प्रणाली दुकानदार संघ के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश सचिव फूलकांत झा ने मुख्यमंत्री को 11 सूत्री मांग पत्र भेजकर अबुआ बजट में प्रदेश के दुकानदारों की समस्या को दूर करने का आग्रह किया। मांग पत्र की प्रतिलिपि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी को भी प्रेषित की गई। ज्ञापन में दुकानदारों के आकस्मिक निधन पर परिजनों को 3 लाख रुपये की सहायता, ई-पॉस मशीन और बिजली खर्च के लिए 3 हजार रुपये प्रति माह का भत्ता, सेवानिवृत्त दुकानदारों के लिए 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, प्रत्येक पंचायत में आपदा राहत के लिए चावल की व्यवस्था और उपभोक्ताओं को प्रति माह 2 किलो चीन...