गढ़वा, फरवरी 25 -- बड़गड़, प्रतिनिधि। जैक द्वारा आयोजित ग्यारहवीं की परीक्षा के पहले दिन भंडरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित आरके प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर बुधवार को तीनों संकाय में अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। परीक्षा में परियोजना उच्च विद्यालय बड़गड़, कस्तूरबा विद्यालय भंडारिया व रमकंडा उच्च विद्यालय के कुल 251 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। केंद्राधीक्षक चंदन कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में सभी परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र में भी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...