लातेहार, अगस्त 14 -- लातेहार, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11वीं बटालियन सीआरपीएफ की ओर से शुक्रवार को तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। कमांडेंट रवि कुमार के नेतृत्व में मुख्यालय परिसर लातेहार से शुरू हुई यात्रा कैंप किनामाड़ से निकलकर थाना चौक, बाईपास होते हुए ब्लॉक परिसर तक पहुंची। यात्रा के दौरान अधिकारी व जवान हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों के बीच भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। इससे पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करना व हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देना था। यह भी पढ़ें- ब्रिजफोर्ड में कोबरा बटालियन ने छात्रों में भरा देशभक्ति का जोश इस दौरान कमांडेंट ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यात्रा देश की ए...