झांसी, अप्रैल 13 -- झांसी। नबाबाद थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गोविंद चौराहा स्थित मोहनी बाबा सैंयर गेट इलाके में 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में उसका शव फंदे पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। गोविंद चौराहा स्थित मोहनी बाबा के पास रहने वाले शाहिद अली का 18 वर्षीय बेटा कौशिफ अली एक कॉलेज में 11वीं की छात्र था। वह नंदनपुरा में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर भी काम करता था। बीती देर शाम घर पर कोई नहीं था। तभी वह आया और अंदर के कमरे में चला गया। वहां उसने दुपट्टे से फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। देर रात परिजन घर पहुंचे तो कौशिफ की कोई आहट नहीं हुई। जिससे उन्हें शंका हुई। उन्होंने अंदर के कमरे में झांककर देखा तो दंग र...