उरई, फरवरी 16 -- माधौगढ़। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगटौली में रविवार देर शाम 11वीं कक्षा के छात्र में फांसी लगाकर जान दे दी। जो खेत पर झोपड़ी के अंदर लटका मिला। अचेत हालत में पिता उसे अस्पताल ले गएष जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल परिजन खुदकुशी की वजह के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगटौली निवासी 15 वर्षीय नमन कुशवाहा कक्षा 11 का छात्र था। वह जेएमजेडी ईंटों के कॉलेज में पढ़ता था। शनिवार शाम नमन ने भैंस के बाड़े में जाकर पिता वृंदावन के साथ दूध निकाला। दूध देने के लिए वृंदावन डेयरी पर जाने लगा तो नमन खेत पर चला गया। पिता जब दूध देकर घर आया तभी बिजली चली गई, बिजली जाने के बाद जब नमन घर नहीं आया तो वृंदावन नमन को देखने खेत पर चला गया। वहां...