गुड़गांव, फरवरी 12 -- रेवाड़ी,संवाददाता। 11वीं कक्षा में पढऩे वाले एक छात्र ने अपने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। परिजन जब घर लौटे तो छात्र को फंदे से लटका देखकर उनके पैरों के नीचे से जमीन खिंसक गई। सूचना पाते ही कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गांव बैरियावास का 17 वर्षीय गगन 11वीं कक्षा में पढ़ता था। बुधवार की देर शाम को वह जब खेलकर घर लौटा तो घर पर केवल मां थी। पिता रामपाल किसी कार्य से गये हुए थे। बेटे के आने के बाद मां किसी कार्य से घर से बाहर चली गई। मां जब वापिस लौटी तो बेटे को फंदे पर लटका हुआ देखा। लोगों की मदद से उसे तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गगन द्वारा कोई सुसाइड नोट छोडऩे की सूचना नहीं है। माता-पिता इकलौत...