खगडि़या, जुलाई 6 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 11वीं कक्षा सत्र 2026-28 में स्पॉट नामांकन की तिथि बढ़ा दी है। अब स्टूडेंटस आगामी नौ जुलाई तक स्पॉट दाखिला ले सकते हैं। बोर्ड ने स्कूलों के प्रधानों को संकाय व विषय में रिक्त सीटों पर नामांकन लेंगे। साथ ही सीबीएसई व अन्य बोर्ड से उत्तीर्ण स्टूडेंटस भी स्पॉट नामांकन करा सकते हैं। इससे स्टूडेंटस को राहत हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...