नोएडा, दिसम्बर 23 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-9 स्थित जेजे कॉलोनी में सोमवार शाम कक्षा 11 में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फेज-1 थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव का परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मूलरूप से जिला गोंडा के सेवकपुरवा गांव निवासी परिवार जेजे कॉलोनी में किराये पर रहता है। परिवार में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे लड़का-लड़की हैं। पति-पत्नी और बड़ा बेटा प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बेटी वसुंधरा स्थित एक स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ती थी। पुलिस को सोमवार शाम सूचना मिली कि एक किशोरी का शव फंदे पर लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि किशोरी स्कूल से घर पहुंची। उसने अंदर से कुंदी लगाई और मां की साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।...