बागपत, मई 19 -- बागपत। जनपद के कक्षा 11वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए एनसीइआरटी ने बड़ा अवसर दिया है। अब छात्र घर बैठे 11 विषयों के 28 ऑनलाइन कोर्स का नि:शुल्क लाभ उठा सकेंगे। इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किया है। इन कोर्सों में अकाउंटेंसी, बायोलॉजी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी, फिजिक्स, मैथ्स, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज और इंग्लिश शामिल हैं। प्रत्येक कोर्स की अवधि 21 सप्ताह रखी गई है। एनसीईआरटी के अनुसार इन ऑनलाइन कोर्सों के माध्यम से छात्र कभी भी और कहीं से भी पढ़ाई कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- अब घर बैठे मिलेंगी यूपी बोर्ड की किताबें कोर्स में वीडियो लेक्चर, इंटरैक्टिव कंटेंट, डिस्कशन फोरम और विशेषज्ञों...