बेगुसराय, फरवरी 9 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीएम ने अध्ययनरत 11वीं एवं 12वीं के शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को कुशल युवा कार्यक्रम के तहत निबंधन कराने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति जिला निबंधन-सह-परामर्श केंद्र बेगूसराय में भेजना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में डीएम ने जिले के सभी इंटर स्कूल व इंटर कॉलेजों के प्राचार्य को पत्र जारी किया है। आवश्यक दस्तावेज में आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, दसवीं का अंक प्रमाण पत्र व एक फोटो शामिल है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि कुशल युवा कार्यक्रम में सम्मिलित के उपरांत ही सभी छात्र-छात्राओं को अंक प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। निबंधनरत छात्र-छात्राओं से प्रति रसीद की छायाप्रति प्राप्त कर अपने स्तर पर संधारित किया जाए। कहा है कि यदि कोई कार्य शेष पाया जाता...