चाईबासा, दिसम्बर 13 -- चाईबासा। मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा के तत्वाधान में एवं रुंगटा स्टील टीएमटी के द्वारा प्रायोजित 11वा एमवाईएम इनडोर टूर्नामेंट बिरसा मुंडा इनडोर स्टेडियम में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोहनलाल मूंदड़ा, डॉ विजय मूंदड़ा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, मारवाड़ी सम्मेलन के नगर अध्यक्ष अशोक विजयवर्गी, सलाहकार सदस्य अनिल मुरारका, सुशील चौमाल, प्रांतीय मुख्यालय उपाध्यक्ष श्वेता जालान, जागृति शाखा अध्यक्ष चंदा अग्रवाल, पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अशोक जोशी एवं मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आशीष चौधरी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में बैडमिंटन में कल 180 खिलाड़ी सिंगल्स एवं डबल एस की प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं वहीं कैरम में क...