धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। 11वां श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा। मटकुरिया के भवनकारा गोशाला में होने वाले भव्य आयोजन के लिए बुधवार को भूमि पूजन कर बाबा को आमंत्रित करने का आह्वान किया गया। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में अध्यक्ष किशन अग्रवाल ने बताया कि 15 मार्च की सुबह आठ बजे श्याम मंदिर पुराना बाजार से निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें विभिन्न प्रकार की झांकी होगी। यह शोभा यात्रा भवनकारा तक जाएगी और बाबा को निशान अर्पित किया जाएगा। निशान यात्रा में मुंबई, चंडीगढ़ के साथ धनबाद के कलाकार श्याम बाबा के भजन गाएंगे। विशाल भंडारा का भी आयोजन होगा। मौके पर सचिव घनश्याम नारनोली, गोपाल अग्रवाल, अजय कुमार गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, वरुण चौहान, संजय गर्ग, मनोज हेलीवाल, विशाल छाबड़ा, चंदन अग्रवाल के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.