एटा, जुलाई 28 -- 10 वर्षों से जनपद के राजकीय इंटर कालेज एटा पर आयोजित हो रहे स्वर्गीय श्री बृजपाल सिंह यादव स्मृति पुस्तक महोत्सव के 11वें संस्करण आयोजन को लेकर पुस्तक महोत्सव समिति की बैठक हुई। बैठक में पर्यावरणविद् पुस्तक महोत्सव समिति संरक्षक ज्ञानेंद्र रावत अध्यक्षता में पुस्तक महोत्सव पांच दिवसीय आयोजित करने का निर्णय लिया गया। एटा पुस्तक महोत्सव समिति अध्यक्ष संजीव कुमार एआरएम ने कहा कि पुस्तक महोत्सव में आने वाले प्रकाशकों की मांग पर पुस्तक महोत्सव इस बार चार दिन की अपेक्षा पांच दिन के लिए आयोजित होगा, जिसके लिए समिति ने सर्वसम्मति से लिए निर्णय के अनुसार 31 अक्तूबर से चार नवंबर की तिथि निर्धारित की गई है। संरक्षक ज्ञानेंद्र रावत ने पुस्तक महोत्सव में होने वाले कार्यक्रमों में मंच, समक्ष बैठने वाले अतिथियों, श्रोताओं की संख्या, बैठ...