नई दिल्ली, जून 24 -- Redmi ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 17C लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे एंट्री-लेवल सेगमेंट में उतारा है। Redmi 17C में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Android 16 आधारित HyperOS 3 और Helio G81 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का मानना है कि यह स्मार्टफोन रोजमर्रा के इस्तेमाल, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और सामान्य मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट है। Redmi 17C तीन रंगों में आया है और इसमें MediaTek Helio चिपसेट के साथ 4GB RAM है। Redmi 17C में 13-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा है। यह नया फोन Redmi 15C का सक्सेसर है, जिसे सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया था। Redmi 17C की कीमत और उपलब्धता Redmi 17C को चीन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 799 चीनी युआन रखी गई है, जो भारतीय रुपए में ...