नई दिल्ली, जुलाई 10 -- Lux Industries share: दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने तगड़ा रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक स्मॉल-कैप स्टॉक लक्स इंडस्ट्रीज का है। इस कंपनी को लेकर एक पॉजिटिव खबर आई है। इस खबर की वजह से कंपनी के शेयर पर शुक्रवार को निवेशक टूट पड़े।शेयर का परफॉर्मेंस लक्स इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार (10 जुलाई, 2026) को इंट्राडे ट्रेडिंग में लगभग 10 प्रतिशत उछलकर 1339 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के Rs.1,223 के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत की बढ़त थी। अप्रैल 2026 में शेयर 1,837.95 रुपये तक गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 805.05 रुपये है। शेयर में यह उछाल भारत में इनरवियर और थर्मल वियर प्रोडक्ट्स के मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री के लिए रीबॉक (Reebok) के साथ ब्रांड लाइसेंसिंग एग्रीमे...