1098 पर जुलाई में आए 30 मामलों का समयबद्ध निस्तारण
रुद्रपुर, जुलाई 24 -- रुद्रपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी ब्योमा जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जुलाई माह के दौरान प्राप्त मामलों और उनके निस्तारण की समीक्षा करते हुए बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि 24 जुलाई तक चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कुल 30 मामले प्राप्त हुए। इनमें गुमशुदा बच्चों, मारपीट, बाल श्रम, काउंसिलिंग, विद्यालय संबंधी समस्याओं, बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम और अन्य बाल संरक्षण से जुड़े प्रकरण शामिल थे। यह भी पढ़ें- छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर व योजनाएं बताई गई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.