बलरामपुर, जून 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती दिखी। नियमों के उल्लंघन पर यातायात पुलिस ने सोमवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 109 वाहनों का ई-चालान किया। इस विशेष अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर एक लाख 86 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। ड्रंक एंड ड्राइव व मॉडिफाइड साइलेंसर वाहनों पर भी कार्रवाई हुई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी उमेश सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन संचालित करने तथा तीन सवारी बैठाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- यातायात नियम...