गिरडीह, जून 3 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के मुरखारी गांव निवासी 109 वर्षीय सबुर पंडित का रविवार रात निधन हो गया। सोमवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। परिवार की बहुओं और बेटियों ने उन्हें कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाया। जहां पूरे विधि-विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। निधन की सूचना मिलते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। अंतिम यात्रा में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिगंबर दिवाकर, मुखिया प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो, मुखिया विकास मंडल, पंचायत समिति सदस्य मनोज पंडा, उपमुखिया अंबिका पंडा, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश सिंह, वार्ड सदस्य नागो सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। मौके पर परिजनों में अनंत पंडित, रीतलाल पंडित, सरयू पंडित, बंदिल पंडित, सोमनाथ पंडित, संजय पंडित, पप्पू पंडित, त्रिपुरारी पंडित, बबलू पंडित सहित उ...