रामपुर, फरवरी 10 -- उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा सोमवार को दो केंद्रों पर शुरू हुई। दो पालियों में 629 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 520 ने परीक्षा दी, जबकि 109 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा में मुंशी, मौलवी और आलिम के परीक्षार्थी शामिल हुए। पहली पाली में 466 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 377 उपस्थित हुए और 89 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 163 परीक्षार्थियों में से 143 ने परीक्षा दी, जबकि 20 छात्र अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के लिए शहर में हरि इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया था। वहीं दूसरा केंद्र स्वार के जवाहर इंटर कालेज में बना था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत ने केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान उड़न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.