उरई, फरवरी 1 -- जालौन। रवि पुष्य नक्षत्र के मौके पर रविवार को उरई मार्ग पर पेट्रोल पंप स्थित श्रीवीर बालाजी हनुमानजी मंदिर में सामुहिक 108 सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में मंदिर में भक्त पहुंचे और सामूहिक सुंदरकांड में पाठ किया। सुंदरकांड का पाठ करने वालों में पुजारी कमलेश महाराज, लवकुश राजावत, कृष्ण पाल सिंह सेंगर, लोकेन्द्र चौबे, संजीव पचौरी, गंगाराम गुप्ता, रामकरण भदौरिया, कमलेश चौरसिया पूनम, वर्षा, मनोज, प्रमोद, ब्रजेश, राकेश, अनुराग आदि भक्तों ने सहयोग किया। अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.