लखनऊ, मार्च 22 -- सरोजनीनगर (द्वितीय) वार्ड की विष्णुलोक कॉलोनी (कृष्णा नगर) में रविवार को 'आपका विधायक -आपके द्वार' जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में तमाम लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ। वहीं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 108 वरिष्ठजनों की नेत्र जांच की गई और अन्य लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इंटरमीडिएट के चार मेधावी छात्र-छात्राओं अर्पिता अस्थाना, हर्षिता मिश्रा, प्रत्यूष शुक्ला और आरूष सिंह को साइकिल, घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, 175वां बॉयज यूथ क्लब और 111वां गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.