सीतापुर, फरवरी 15 -- मछरेहटा। आरजेजे एजुकेशन प्वाइंट बीरमपुर में रविवार को सीतापुर आंख अस्पताल के सहयोग ये 108 नेत्र लोगों का नेत्र परीक्षण हुआ। जांच के पश्चात 42 रोगियों को आपरेशन के लिये सीतापुर आंख अस्पताल भेजा गया। डॉ. शैलजा,डॉ. पूजा, शहनवाजअहमद, रोहित श्रीवास्तव, तुषार सिंह, माधव दीक्षित आदि ने अपनी टीम के साथ मरीजो का परीक्षण किया। विद्यालय प्रबंधक कुलदीप जयसवाल, प्रधानाचार्या पूनम जयसवाल ने सभी नेत्र चिकित्सकों व उनकी टीम के सहयोगियों व अस्पताल प्रबंधन को नेत्र शिविर आयोजित करने के लिये अपना धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय संस्थापक जगदीश जयसवाल,उपप्रधानाचार्या अरूणिमा श्रीवास्तव समेत शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.