गोपालगंज, मार्च 1 -- भोरे, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने कल्याणपुर गांव में कार्रवाई करते हुए 12 कार्टन में रखी 108 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। गिरफ्तार तस्कर कटेया थाने के गिरधर पोईयां का सुजीत कुमार है। वहीं, फरार तस्करों की पहचान कोईसा खुर्द के ही बच्चन चौहान तथा हुस्सेपुर बनारसी टोला के नथुनी महतो के रूप में की गई। रविवार को गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...