रांची, मार्च 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। राधाकृष्ण मंदिर, कृष्णा नगर कॉलोनी रातू रोड के तत्वावधान में गुरुवार को चैत्र नवरात्र महोत्सव का आगाज हुआ। सुबह 7 बजे शिव दुर्गा मंदिर से 108 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जिसमें मां की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्री दुर्गा जागरण मंडली के भजनों पर झूमते श्रद्धालुओं का कॉलोनी में पुष्प वर्षा और जल सेवा से स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचने पर विशाल भंडारा आयोजित हुआ। समिति के अनुसार, 19 से 27 मार्च तक प्रतिदिन सामूहिक श्री दुर्गा सप्तशती पाठ होगा। महाअष्टमी को 1008 ज्योत प्रज्जवलित की जाएगी, वहीं रामनवमी पर दिल्ली के प्रसिद्ध गायक सुमित सैनी भजनों की प्रस्तुति देंगे। दशमी को हवन और ज्योत विसर्जन के साथ महोत्सव संपन्न होगा। आयोजन में मंदिर प्रधान नंदकिशोर अरोड़ा सहित समाज के गणमान्य लोग लगे हुए ह...