सीतामढ़ी, सितम्बर 24 -- सुप्पी। थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों के साथ गश्ति के दौरान सोमवार की रात थाना क्षेत्र के मोहनी मंडल रेलवे गुमती के समीप एक बाइक पर बैंग में रखकर ले जा रहे 108 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी कला गांव निवासी रौशन किया सिंह एवं आदित्य शेखर सिंह के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत सुप्पी थाना में एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें गिरफ्तार दोनों शराब धंधेबाजों को आरोपित करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में मंगलवार को सीतामढ़ी भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.