108 फीट कांवर लेकर बासुकीनाथ धाम जा रहे 700 कांवरियों का रौतारा चौक पर अभिवादन
गोड्डा, सितम्बर 20 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। कहलगांव से 108 फीट लंबी कांवर लेकर बाबा बासुकीनाथ धाम में जलार्पण करने निकले करीब 700 महिला पुरुष कांवरियों के जत्थे का रविवार को शहर के रौतारा चौक पर भव्य स्वागत किया गया।
कांवरियों की सेवा स्थानीय विजय मिष्ठान भंडार के संचालक विजय साह के नेतृत्व में कांवरियों के लिए सेवा एवं स्वागत की व्यवस्था की गई। इस दौरान कांवरियों को जलपान सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। बताया गया कि कांवरियों का यह जत्था बाराहाट के सिंगारी से रवाना हुआ है। 108 फीट लंबी कांवर के साथ बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ के दर्शन और जलार्पण के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का योगदान जत्थे के रौतारा चौक पहुंचने पर स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने भी श्रद्धालुओं का उत्साह के साथ स्वागत किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.