पीलीभीत, अप्रैल 17 -- पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही जिले का दौरा कर बंगाली और पूर्वांचल से आए हजारों परिवारों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। वह 1000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही लंबे समय से जमीन के अधिकार की मांग कर रहे 108 परिवारों को भौमिक अधिकार प्रदान करेंगे। हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री का अधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। इसके बाद भी प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। वर्ष 1964 से 1971 के बीच पूर्वी पाकिस्तान से आए बंगाली परिवारों को न्यूरिया-मझोला क्षेत्र, शारदा डैम की तलहटी समेत विभिन्न स्थानों पर बसाया गया था। इसके अलावा पूर्वांचल के जिलों से आए परिवार भी यहां बसाए गए थे। इन परिवारों को रहने और खेती के लिए जमीन तो दी गई, लेकिन मालिकाना हक नहीं मिला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.