हरिद्वार, जनवरी 23 -- धर्मनगरी में 108 दिन के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को बारिश दर्ज की गई। इससे पहले सात अक्तूबर 2025 को बादल बरसे थे। शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो दिन चढ़ने के साथ तेज होता चला गया। दोपहर करीब 2:30 बजे से 3:30 बजे तक तेज बारिश हुई। हालांकि, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच बारिश कुछ समय के लिए थमी भी। दिन में बारिश के चलते सड़कों पर पानी बहता नजर आया और ठंड में इजाफा हुआ। गुरुवार को न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान गिरकर करीब आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रह गया। इस तरह अधिकतम तापमान में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.