प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट की ओर से स्नान पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ को 108 मिट्टी के घड़े में भरे जल से स्नान कराया गया। काशीराजनगर स्थित प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर में भगवान को राजशाही वस्त्र धारण कराकर उन्हें विश्राम के लिए रथ पर आरुढ़ कराया गया। साथ में बहन सुभद्रा व भाई बालभद्र को विराजित किया गया। न्यायमूर्ति गौतम चौधरी, सांसद उज्जवल रमण सिंह, पूर्व पार्षद विजय वैश्य व दाऊ दयाल गुप्त आदि ने गंगाजल, कमल पुष्प व तुलसी अर्पित महाआरती उतारकर विश्राम यात्रा का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- 108 घड़ो के जल से स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ हुए अस्वस्थ, 15 दिन रहेंगे एकांतवास मेंयात्रा मार्ग यात्रा में कटघर, रामभवन चौराहा, बहादुरगंज, मानसरोवर, मोतीमहल, चमेलीबाई धर्मशाला, एससी बासु रोड, अग्...