सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- परिहार। खुफिया सूचना पर एसएसबी लालबंदी कैंप इंचार्ज सह जीडी इंस्पेक्टर राहुल सिंह व बेला थानाध्यक्ष अचल अनुराग के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस बल के साथ भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 318/23 के समीप 108 ग्राम संदिग्ध हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से करीब तीन दर्जन मोबाइल फोन, तीन छोटे आकार का डिजिटल तराजू के अलावा एक लाख 94 हजार नेपाली मुद्रा और दो लाख 13 हजार 800 भारतीय मुद्रा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेला थाना क्षेत्र के मुजौलिया गांव निवासी रामपुकार साह के पुत्र दीपक कुमार और रामकेवल के पुत्र विनीत कुमार के रूप में की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि उक्त मादक पदार्थ पंजाब के लुधियाना से प्राप्त किया गया था। इसे मुजौलिया बाजार के सीमावर्ती क्षेत्र में बिक्री के लिए लाया गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.