किशनगंज, दिसम्बर 2 -- किशनगंज। संवाददाता हवाई अड्डा के समीप पिछले तीन दिनों से चल रहा श्री श्री 108 कुण्डीय राष्ट्र रक्षा यज्ञ का समापन सोमवार को मंत्रोचारण के साथ विधिवत संपन्न हो गया। यहां तीसरे दिन भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में तीसरे दिन सोमवार को प्रात: ध्यान योग, सामूहिक हवन व सद्भाव गोष्ठी आयोजित किया गया। संध्या में दीप यज्ञ सह भारत माता आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक राकेश कुमार कर रहे थे। मौके पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सह प्रांत संयोजक देवदास ने बताया कि लोगों में समाजिक समरसता का भाव हो इसी उद्देश्य से महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.