हल्द्वानी, मार्च 18 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता नव संवत्सर 2083 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को लेकर बुधवार को हल्द्वानी में 'हिंदू समाज नव वर्ष आयोजन समिति' ने 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया। नैनीताल रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने महायज्ञ में आहुति देकर विश्व शांति और राष्ट्र की समृद्धि की कामना की।महायज्ञ का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति महाराज, हनुमान धाम छोई के संस्थापक आचार्य विजय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सेवा प्रमुख धनी राम ने किया। उन्होंने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर अनुष्ठान की शुरुआत की। डॉ. विनय विद्यालंकर ने कन्या गुरुकुल चोटीपुरा यूपी की ब्रह्मचारिणियों के साथ वेदोक्त मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न कराया। आचार्य विजय ने कहा कि सत्य और श्र...