देवरिया, अप्रैल 18 -- देवरिया, निज संवाददाता। प्रदेश स्तर से आई क्वालिटी टीम ने देर रात और दोपहर में जनपद में मौजूद 108 एवं 102 एंबुलेंसों का निरीक्षण किया। इस दौरान एंबुलेंस के उपकरण और प्रबंध को देखा गया। साथ ही रिस्पांस टाइम सही रखने के लिए ईएमटी व पायलट को प्रोत्साहित किया गया।ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की स्टेट क्वालिटी टीम में क्वालिटी हेड विपिन शुक्ला, क्वालिटी ऑडिटर नागेश्वर ने अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर 108 एवं 102 एम्बुलेंसों का निरीक्षण किया। इस दौरान एंबुलेंस में मौजूद सभी उपकरण एवं उनकी उपयोगिता के संबंध में ईएमटी से जानकारी ली गई। दवाइयों की उपलब्धता की जांच की गई। यह भी पढ़ें- ग्रामीण परिवहन योजना की एंबुलेंस को एईएस के तहत जोड़ा जाएगा एंबुलेंस स्टॉफ की कार्यशैली की भी जांच की। चेकिंग के दौरान ईएमटी औ...