हापुड़, अक्टूबर 6 -- कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर बाईपास स्थित चोटी वाला ढाबा के पास हुए बाइक सवार एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने 108 नंबर पर काल करके दी। कॉल मिलते ही 108 एम्बुलेंस पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। डायल 108 एम्बुलेंस को सूचना मिली कि कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में बाईपास पर चोटी वाला ढाबा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर तुरंत एम्बुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने देखा कि दुर्घटना के कारण घायल युवक शहजाद के सिर में गंभीर चोट आई थी और धाव से अत्याधिक रक्तस्त्राव हो रहा है। इस पर एम्बुलेंस में तैनात आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन जितेंद्र ने तत्परता से घायल मरीज को एम...