चतरा, अक्टूबर 25 -- झारखंड में एम्बुलेंस कर्मचारियों की मांगों पर सहमति चतरा प्रतिनिधि। झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार के साथ हुई वार्ता सकारात्मक रही। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के साथ 22 अक्टूबर को हुई बैठक में कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, वेतन भुगतान और अन्य सुविधाओं को लेकर सहमति बनी। सरकार के आश्वासन के बाद झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने छठ पूजा तक आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया है। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर 18 नवंबर 2026 से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। बैठक में संघ ने कर्मचारियों की मनमानी बर्खास्तगी पर रोक लगाने, समय पर वेतन भुगतान और वेतन कटौती की समस्या दूर करने की मांग रखी। सहमति के अनुसार, कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर एनएचएम ...