अमरोहा, जनवरी 29 -- गजरौला। गुरुवार को 108 एंबुलेंस में महिला की डिलीवरी हो गई। एंबुलेंस स्टाफ ने जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया, दोनों सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बसैली निवासी राणा परवीन को गुरुवार दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। सूचना पर गांव पहुंची 108 एंबुलेंस महिला को डिलीवरी के लिए सीएचसी ले जा रही थी कि गजरौला-तिगरी मार्ग पर महिला की एंबुलेंस में ही डिलीवरी हो गई। एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी निर्देश कुमार ने अपने साथी लोकेश कुमार से कहकर एंबुलेंस रास्ते में रुकवाते हुए सुरक्षित डिलीवरी कराई। कार्यवाहक सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.