मैनपुरी, मार्च 5 -- मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के खरपरी स्थित बंबा के पास ऑटो व चार पहिया वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से ऑटो में सवारी तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों को एंबुलेंस में शिफ्ट किया और प्राथमिक उपचार देकर जान बचाई। गुरुवार को डायल 108 एंबुलेंस को सूचना मिली कि खरपरी स्थित बंबा के निकट बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें तीन युवक गंभीर घायल है। सूचना मिलते ही एंबुलेंस यूपी32 एफजी2430 मौके पर पहुंची और घायल सौरभ, अविनाश व राजवीर निवासीगण ग्राम हरिहरपुरा को स्पाइन बोड व स्कूप स्ट्रेचर की सहायता से ईएमटी कन्हैयालाल राजपूत व पायलट गणेश ने एंबुलेंस में शिफ्ट किया और प्राथमिक उपचार दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ईएमटी फोन के माध्यम से चिकित्सक के संपर्क में रहा और उपचार जारी रखा। तीनों घायलों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.