धनबाद, फरवरी 27 -- 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने 13 मार्च को रांची में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री सूरज साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएफ व ईएसआई में अनियमितता है। फरवरी 2025 से अक्तूबर तक पीएफ व ईएसआई कटौती नहीं की गई है। नवंबर माह की कटौती कर उस राशि को भविष्यनिधि के खाते में जमा नहीं कराया गया। लगातार वेतन भुगतान में देरी और मनमानी का भी आरोप लगाया। सूरज साहू ने कहा हमलोगों ने बार-बार श्रमायुक्त और संबंधित विभागों को पत्र भेजकर समाधान की मांग की। अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। 12 मार्च तक हमारी मांगों पर न्यायोचित समाधान नहीं निकला तो 13 मार्च को राज्यभर के 108 एंबुलेंस कर्मचारी अपनी आवाज श्रम भवन रांची के समक्ष बुलंद करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.