लखनऊ, जनवरी 30 -- यूपी में अब तक 1073 प्रवासी भारतीयों ने मतदाता बनने को फॉर्म-6 ए भरा है। चुनाव आयोग भारत से बाहर दूसरे देशों में नौकरी व शिक्षा ग्रहण करने के कारण रह रहे प्रवासी भारतीयों का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चला रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा की ओर से सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रवासी भारतीयों को मतदाता फॉर्म भरवाने पर जोर दें। 18 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे लोग जो भारत की नागरिकता रखते हैं और रोजगार, शिक्षा व अन्य कारणों से विदेश में निवास कर रहा हो तथा किसी अन्य देश की नागरिकता न ग्रहण की हो वह मतदाता बन सकते हैं। वह अपने पासपोर्ट पर अंकित भारत के निवास पते के आधार पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को फॉर्म-6 ए भर सकते हैं। फॉर्म-6 एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.