बरेली, मार्च 26 -- शहर के विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बुधवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1072 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। करीब दो घंटे चली बैठक की अध्यक्षता मेयर डॉ. उमेश गौतम ने की। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए निगम बोर्ड बैठक में पेश किया जाएगा। बुधवार सुबह 11 बजे मेयर कार्यालय में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक हुई। बजट में शहर के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण, बेहतर यातायात व्यवस्था और आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। बजट में सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए 140 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसमें शहर को गड्ढामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण और कायाकल्प पर 70 कर...