बाराबंकी, जुलाई 19 -- बाराबंकी। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो लोगों को 107 ग्राम मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। सफदरगंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 37 ग्राम मार्फीन की 91 पुड़िया और तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। आरोपी ने अपना नाम व पता फहद सिद्दीकी निवासी गोमतीनगर विस्तार लखनऊ बताया। उधर बड्डूपुर पुलिस ने निंदूरा निवासी सुशील कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 70 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपियों को जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...